Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

क्या है PCOS की बीमारी और कैसे करें उसका सामना!

  क्या है  PCOS  की बीमारी और कैसे करें उसका सामना! आजकल  PCOS  याने पॉलीसिस्टिक ओव्हरी सिंड्रोम से कई महिलाऐं परेशान होती है और इसके कारण संतानहीनता भी हो सकती है| सब से पहले हम जान लेंगे कि यह बीमारी क्या होती है ? ·           यदि किसी महिला की माहवारी अनियमित हो याने, देर से आती हो या रुक गयी हो ,  चेहरे पर मुहासें आए हो ,  शरीर और चेहरे पर बाल आए हो या बाल झड रहे हो और यदि सोनोग्राफी में अंडाशय में १० मिमि के छोटे छोटे फोलिकल दिखायी दे रहे हो, तो इन तीन में से अगर दो लक्षण भी हो ,  तो महिला को यह समस्या है ऐसा माना जाता है| ·           PCOS  की समस्या के ,  महिला के शरीर पर कई प्रकार के असर होते हैं पर सबसे समस्यापूर्ण परिणाम होता है संतानहीनता| ·           अंडाशय में जो फोलिकल होते हैं उसमें से एक सामान्यरूप से पक्व होकर हर महीने में बाहर निकलता है| इस बीमारी से परेशान महिलाओं में यह डिम्बाणु अंडाशय के बाहर ही नहीं आ पाता याने ओव्ह्युलेशन ही नहीं होता| परिणामत: गर्भाधान और संतानोत्पत्ती की संभावना भी नहीं होती| इलाज के चार चरण: ·           वजन संतुलित करना और जीवनशैली का व्यवस्थाप