Skip to main content

Posts

Showing posts with the label For Safal

Safal

  पुरुषों की प्रजनन क्षमता कैसे बढाई जा सकती है ? ऐसा देखा गया है कि ६ में से १ दम्पती को संतानहीनता की समस्या होती है और बहुत बार ऐसा होता है कि महिला अपने घर की किसी महिला के साथ इलाज करवाने आ जाती है |  सच तो यह है कि संतानहीनता के कारणों की जाँच करते समय सब से पहले पुरुष के सिमेन याने वीर्य का विश्लेषण करवाया जाये तो बेहद जल्द और आसानी से कई बार इलाज की कूँजी मिल जाती है!  WHO  के २०१० के मानकों के अनुसार किसी अच्छी लॅब में पुरुषों के वीर्य का विश्लेषण करवाने से स्पर्म की संख्या ,  स्पर्म की मोटिलिटी (आगे बढने की क्षमता) तथा स्पर्म मॉर्फॉलॉजी याने स्पर्म की बनावट के बारे में पता चल जाता है और कई बार उपचारों से संतानहीनता की समस्या का हल मिल जाता है| उपर्युक्त तीन घटकों का पुरुषों की फर्टिलिटी में असामान्य महत्व होता है और यदि इनमें से एक भी बात में समस्या हो तो संतानहीनता हो सकती है| यह जान लेने पर स्वाभाविकता से यह प्रश्न आता है कि क्या पुरुषों की फर्टिलिटी को नैसर्गिक उपचारों से बढाया जा सकता है ?  इसका उत्तर है ,  हाँ ,  जरूर! पुरुषों की फर...