Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

नैसर्गिक रूप से फर्टिलिटी कैसे बढ़ाएँ

  नैसर्गिक रूप से फर्टिलिटी कैसे बढ़ाएँ किसी भी दंपती की यही मनोकामना होती है कि उन्हें नैसर्गिक रूप से गर्भाधान हो और सुरक्षित ,  स्वास्थ्यपूर्ण गर्भावस्था और प्रसूती हो| नैसर्गिक रूप से संतान प्राप्त करने के लिए ,  महिला और पुरुष दोनों को कुछ बातों की जानकारी होना और कुछ बातों में सावधानी रखना अनिवार्य होता है| इसी विषय की समग्र जानकारी इस ब्लॉग में दी गयी है| महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें: नैसर्गिक रूप से गर्भाधान होने के लिए ,  निम्नलिखित बातें बहुत आवश्यक होती हैं: १.         एग या बीज अच्छी गुणवत्ता का और स्वस्थ हो और ओव्ह्युलेशन, निरामय और नियमित हो| २.         फॅलोपियन ट्यूब्ज खुली और सक्रिय हो| उनमें कोई रुकावट या समस्या ना हो| ३.         गर्भाशय स्वस्थ हो| उसमें फायब्रॉइड की वृद्धी या टीबी का इन्फेक्शन ना हो| ओव्ह्युलेशन में समस्या होने के दो प्रमुख कारण हो सकते हैं: १.         PCOS  (पॉलीसिस्टिक ओव्हरी सिंड्रोम): इस बीमारी की वजह से ओव्ह्युलेशन अनियमित होता है| आजकल युवतियों में वजन अनुपात से ज्यादा होना, अनियमित माहवारी होना ,  अनचाहे बाल होना ऐसी अनेक समस्याएँ होती हैं जि

गर्भाधान की पूर्वतैयारियां

  गर्भाधान की पूर्वतैयारियाँ प्रेग्नंसी  होने के  बाद डॉक्टर  को  दिखाने के लिये आने वाले दंपतियों में एक बात समान होती है  −  ज्यादातर दंपती आकस्मिक रूप से गर्भाधान हो जाने के बाद ही डॉक्टर के पास आते हैं| वास्तविक ,  गर्भाधान हर व्यक्ती के जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है और इसके लिए सामाजिक ,  शारीरिक ,  आर्थिक ,  मानसिक तैयारी करके यह निर्णय लेना बहुत आवश्यक है| जैसे कि विवाह से पहले हम पूछताछ करते हैं ,  कुंडलियों का और अन्य बातों का मेल परखते हैं, वैसे ही गर्भाधान के विषय में जागरूकता दिखाना भी आवश्यक है| यदि दंपती, गर्भाधान का निर्णय विचारपूर्वक लें और प्रयास करने से पहले डॉक्टर से मिलें तो कई समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सकता है| इससे गर्भावस्था और प्रसूती सुरक्षित हो ती है  और जच्चा-बच्चा स्वस्थ रह ते हैं | परिवार शुरू करने से पहले जैसे नये जीव के स्वागत के लिए मानसिक तैयारी ,  साथ ही आर्थिक तैयारी करना जरूरी है ,  वैसे ही उत्तम गर्भावस्था के लिए  कुछ वैद्यकीय तैयारियाँ करना भी आवश्यक होता है| वैद्यकीय तैयारियाँ: १.         गर्भाधान के पहले डॉक्टर की एक व्हिजिट अवश्य करें: इ